
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि एसआईआर के बाद बिहार के पास देश का सबसे शुद्ध बोले तो प्योरतम मतदाता सूची है. लेकिन ज्ञानेश कुमार की यह प्योरतम मतदाता सूची भाजपा के उन अगणित नेताओं कार्यकर्ताओं की शरणस्थली बन गई है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर मतदान करके चुनाव आयोग को उसकी हैसियत दिखा रहे हैं, और संघ का राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं.