
पटना में तीनों प्रमुख पार्टियों- राष्ट्रीय जनता दल, भाजपा और जदयू के कार्यालय एक ही सड़क पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर स्थित हैं. शुक्रवार दोपहर भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के बीच आते-जाते दिखाई दे रहे थे. इसी दौरान मिले बीजेपी कार्यकर्ता संजय दुबे बातचीत में कहते हैं, “इतनी सीटों की उम्मीद तो भाजपा ने भी नहीं की थी. हमारा अनुमान था कि एनडीए को लगभग 140-150 सीटें मिलेंगी.”
संजय ही नहीं, बल्कि दर्जनों जदयू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत में यही बात कही.