
एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली को लेकर देशभर से आए सैकड़ों प्रतिभागियों और शिक्षकों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर 31 जुलाई गुरुवार को प्रदर्शन किया. छात्रों के साथ इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जानी-मानी शिक्षिका और केडी कैंपस की फॉउंडर नीतू मैम समेत कई अध्यापक भी उनका साथ देने जंतर मंतर पहुंचे. विरोध प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों और अध्यापकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि कुछ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई.