
वक्फ कानून की असल कहानी भारत में आजादी के बाद शुरू हुई. जवाहर लाल नेहरू की सरकार में 12 मार्च, 1954 को लोकसभा से पहला वक्फ एक्ट पास हुआ था. उसके बाद 1959, 1964, 1969 और 1984 में इसमें कुछ-कुछ बदलाव हुए. फिर 1995 और 2013 में पारित कानूनों में बड़े बदलाव सामने आए.