
आजतक के मालिकाना हक वाले टीवी टुडे नेटवर्क ने एबीपी न्यूज के शो ‘महादंगल’ के नाम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. टीवी टुडे का कहना है कि यह नाम उसके शो 'दंगल' से ‘भ्रामक रूप से मिलता-जुलता’ है.
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी टुडे की ओर से पेश हुए वकील ऋषिकेश बरुआ ने दलील दी कि ‘महादंगल’ में चित्रा त्रिपाठी एंकर हैं, जो पहले आजतक में थीं और ‘दंगल’ शो की मेजबानी कर चुकी हैं. उन्होंने दलील दी कि इससे दर्शक भ्रमित हो रहे हैं. बरुआ ने कथित तौर पर यह भी स्पष्ट किया कि टीवी टुडे केवल नाम को लेकर एबीपी न्यूज पर मुकदमा कर रहा है और याचिका का त्रिपाठी के एबीपी में जाने से कोई लेना-देना नहीं है.