
पंचायत के प्रह्लाद चा को आज कौन नहीं जानता. उनके किरदार ने लगभग हर घर में पहचान बना ली है. इलाहाबाद की गलियों से शुरू होकर मुंबई की चकाचौंध तक फैसल मलिक का सफर किसी वेब सीरीज से कम नहीं है. पढ़ाई से बचते-बचाते, कॉलेज छोड़ते-छोड़ते, एक्टिंग का सपना देखते-देखते, वो कैसे पहुंचे मुंबई? कैसे एक असिस्टेंट डायरेक्टर बनते-बनते एक दिन कैमरे के सामने आ गए?