
15 अप्रैल को शाम के 5 बजे के बाद की बात है. दिल्ली में आईटीओ बस स्टॉप के बगल वाली सड़क पर हमेशा की तरह अफरा-तफरी मची हुई थी. 52 वर्षीय लाइब्रेरियन नरेंद्र कुमार घर जाने के लिए रेलिंग के पास चुपचाप खड़े थे. कुछ मिनट बाद, एक तेज रफ़्तार से आ रही काली महिंद्रा बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, वे जमीन पर गिर पड़े. उनके बेटे के अस्पताल पहुंचने तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी.
ये दुर्घटना अचानक हुई थी, लेकिन इसके बाद के हालत बहुत ही संदिग्ध हैं.