
जज्बाती अंकल को सुबह-सुबह हैप्पी फ्रेंडशिप डे का एक वीडियो प्राप्त हुआ था. वह वीडियो दोस्ती की मौत का पैगाम था. अंकल उसे बार-बार देखे जा रहे थे और देख-देख कर निराशा और गुस्से से भर जा रहे थे. लेकिन हम जज्बाती अंकल की कहानी पर हम बाद में आएंगे. पहले हम आपको एक फॉर्मूला बता रहे हैं, इसे याद कर लें. यह विनाश का मंत्र था, जिसे छह महीने पहले सफलता का मंत्र बता कर घर-घर पहुंचाया गया था.