
समाजवादी पार्टी से सांसद, पूर्व मंत्री और कई बार विधायक रह चुके वीरेंद्र सिंह ने न्यूज़लॉन्ड्री से विस्तार से बातचीत की. सिंह इस समय संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति (डिफेंस कमेटी) के सदस्य भी हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने राजनीति, संसद की कार्यप्रणाली और विभिन्न दलों में अपने अनुभवों को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी.