
आज 17 सितंबर है. पूरा सरकारी तंत्र एक ही ‘पवित्र मकसद’ के लिए अपनी घड़ियां मिला चुका है, वो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन.
भारतीय जनता पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. कहीं रक्तदान शिविर लगे हैं तो कहीं स्वच्छता अभियान चल रहा है. “सेवा पखवाड़ा” का ऐलान हो चुका है. पुणे में मंत्रीजी ड्रोन शो की तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली विधानसभा “अपने प्रधानमंत्री को जानो” प्रदर्शनी लगाने वाली है. प्रधानमंत्री हमारे ‘खास मित्र’ हैं, इसलिए हम बधाई देने में कैसे चूक सकते हैं.