
यह रिपोर्ट सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावशाली वर्गों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण और उनके प्रति सिस्टम की अनदेखी पर आधारित हमारी श्रृंखला का हिस्सा है। इस शृंखला की पिछली रिपोर्ट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक गार्ड ने इस रिपोर्टर से कहा, "कृपया इस पर न चलें." उसका इशाराब ब्लॉक सी में एक बंगले के बाहर एक सार्वजनिक फुटपाथ की ओर था. लोहे की जंजीरों से घिरी इस जगह को आरक्षित पार्किंग स्थल में बदल दिया गया है. अब यह पैदल चलने वालों के लिए नहीं है.