
बीते शनिवार का दिन से एनडीटीवी के दफ्तर में कुछ कर्मचारियों के लिए झटका लेकर आया. दरअसल, अप्रेजल का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को एक वेबलिंक मिला. इस लिंक में एनडीटीवी लिमिटेड के डायरेक्टर संजय पुगलिया की तरफ से हस्ताक्षरित एक पत्र था. पत्र में कर्मचारी के काम को लेकर टिप्पणी थी. जिसमें लिखा था कि बीते साल में आप इनकनसिस्टेंट परफॉर्मर (Inconsistent Performer) पाए गए हैं.
फिलहाल, ऐसा पत्र पाने वाले कर्मचारियों की संख्या कितनी है, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह आंकड़ा 100 से ज़्यादा लोगों का है. वहीं, इसमें शामिल ज़्यादातर कर्मचारी पुराने हैं. जो कि प्रणव रॉय के दौर से काम कर रहे हैं.