
गुरुग्राम के सेक्टर 49 की बंगाली मार्केट अब खाली हो रही है. यहां पहले 500 से ज्यादा बंगाली प्रवासी मज़दूर रहते थे. अब बड़ी संख्या में लोग यहां से जा रहे हैं. अब तक करीब 400 लोग इलाका छोड़ चुके हैं. इनमें से कुछ लोग कारों में गए, कुछ ऑटो में निकले तो कई पैदल ही रवाना हुए. अपने बच्चों के साथ ये कंधों पर बैग लेकर निकल पड़े हैं.
वहीं, कुछ लोग दिन निकलने का इंतज़ार करते रहे, उनका सामान पहले से ही बंधा हुआ था. वहीं, कुछ ने अपने बैग दरवाज़े के पास रख दिए थे, ताकि अगर पुलिस फिर से आए तो वे तुरंत भाग सकें. इसका कारण?