
दिल्ली-एनसीआर पर ज़हरीली हवा का बादल छाया हुआ है. इसी बीच, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और नागरिकों का एक समूह जंतर मंतर पर सरकारों की निष्क्रियता के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचा. यह प्रदर्शन साइंटिस्ट्स फ़ॉर चेंज नाम के संगठन ने आयोजित किया था, जो विज्ञान के छात्रों का एक समूह है. इसमें प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स लीग और दिशा जैसी छात्र संगठनों ने भी भागीदारी की.