
बीते दिन भारत में 16 पाकिस्तानी चैनलों को ब्लॉक किए जाने के बाद अब भारत में यूट्यूब चैनल 4PM को ब्लॉक कर दिया गया है. इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया गया है.
चैनल के मालिक और प्रधान संपादक संजय शर्मा ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह यूट्यूब से एक ई-मेल मिला था. इसमें सरकार के निर्देशानुसार, चैनल को बंद करने के बारे में बताया गया था. शर्मा ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता है और वे केवल सरकार से सवाल पूछ रहे थे.