
बीते रोज कश्मीर घाटी के पहलगाम में हुए आंतकी हमले में करीब 26 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 20 लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों में नेवी और आईबी अधिकारी के अलावा दो स्थानीय और दो विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं.
हालांकि, सरकार की ओर से भी अभी मृतकों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है. आइए आज के प्रमुख हिंदी अखबारों के नई दिल्ली संस्करण में प्रकाशित ख़बरों के जरिए घटना को समझने की कोशिश करते हैं.