
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने न्यूज़लॉन्ड्री से खास बातचीत में अपने जीवन, राजनीतिक विचारों और मौजूदा राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर राय रखी. हरियाणा के रोहतक जिले से आने वाले जांगड़ा का सफर साधारण किसान परिवार से शुरू होकर संघ और ओबीसी आंदोलन के जरिए संसद तक पहुंचा. उन्होंने बताया कि किस तरह एंटी-कांग्रेस सोच ने उन्हें राजनीति में सक्रिय किया और कैसे नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए बीते सालों में कई कदम उठाए.