
वायु प्रदूषण के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में रविवार को दो महत्वपूर्ण और परस्पर विपरीत घटनाएं हुई. एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट ने पब्लिक हेल्थ को ‘खतरे में डालकर’ “जस्टिस फार आल” दौड़ एवं वॉकथॉन आयोजित किया गया. वहीं, दूसरी तरफ उसी शाम वायु प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे दिल्लीवासियों को हिरासत में ले लिया गया. यहां तक कि प्रदर्शन की कवरेज के लिए गए न्यूज़लॉन्ड्री के रिपोर्टर अनमोल प्रितम और उनके सहयोगी तरुण साहू को भी हिरासत में ले लिया गया.