
बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होने है. इस चुनाव में कई बागी मैदान में हैं. जैसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कोषाध्यक्ष ही बागी होकर चुनाव लड़ रहे तो उनकी महिला मोर्चे की अध्यक्ष भी बागी हो गई हैं. ऐसे ही जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक गोपाल मंडल को टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं. बीजेपी से टिकट चाह रहे कुछ उम्मीदवार भी बागी हुए हैं.