
6 नवंबर को बिहार की 121 सीटों पर मतदान चल रहा था, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर के एयरपोर्ट ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. रैली में भारी भीड़ उमड़ी मंच पर जोश था, नारे गूंज रहे थे, लेकिन इसी भीड़ के बीच कुछ सवाल भी सुनाई दिए.