
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया. युवक की पहचान गुजरात, राजकोट के अजी डैम थाना क्षेत्र निवासी राजेशभाई खिमजीभाई सकरिया के रूप में हुई है. 41 वर्षीय आरोपी सकरिया खुद को जंतु प्रेमी बताते हैं.
जानकारी के अनुसार, आरोपी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए उस फैसले से दुखी था, जिसमें दिल्ली से कुत्तों को शेल्टर होम में भेजे जाने की बात कही गई थी. इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया.