
आपके पुराने फोन या फ्रिज का इस्तेमाल पूरा होने के बाद क्या होता है? हो सकता है आपने उसे बेच दिया हो, किसी और को दे दिया हो, या हो सकता है कि वह बस धूल फांक रहा हो. जब वो आखिरकार खराब हो जाता है, तो आप उम्मीद करते हैं कि उसे जिम्मेदारी से रीसायकल किया जाएगा: उसके विषैले हिस्से हटा दिए जाएंगे, ताकि पर्यावरण या मानव स्वास्थ्य को कोई नुकसान न हो. लेकिन असल में ऐसा नहीं हो रहा है.
न्यूज़लॉन्ड्री ने चार राज्यों में सरकार द्वारा अनुमोदित 41 ई-कचरा रीसाइक्लिंग संयंत्रों की पड़ताल में पाया है कि इनमें से 75 प्रतिशत यानी 31 संयंत्र या तो मौजूद ही नहीं हैं, या फिर बस नाम मात्र को चल रहे हैं.