
चुनावी पर्व के इस मौसम में बिहार में गहमागहमी जारी है. राजनीतिक दल चुनावी वादों की झड़ी लगा रहे हैं तो जनता आज भी शिक्षा, रोज़गार और विकास की आस में इन वादों में सच्चाई तलाश रहे हैं. इसी बीच शनिवार को एनडीए ने अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि प्रेस कांफ्रेंस में एनडीए को पांच सालों के वादे गिनाने में महज़ 60 सेकंड का समय लगा.