
न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (एनबीडीएसए) ने टाइम्स नाऊ नवभारत को एक भ्रामक थंबनेल हटाने का निर्देश दिया है. साथ ही उसने सभी प्रसारकों (ब्रॉडकास्टर्स) को सलाह दी है कि वे टिकर और थंबनेल बनाते समय यह सुनिश्चित करें कि वे चर्चा या साक्षात्कार की वास्तविक बातों के अनुरूप हों.
यह कार्रवाई पुणे के तकनीकी पेशेवर एवं कार्यकर्ता (आईटी एक्टिविस्ट) इंद्रजीत घोरपड़े द्वारा सितंबर 2023 में दायर की गई शिकायत पर हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि चैनल ने शिमला मस्जिद विध्वंस विवाद की रिपोर्टिंग में मुस्लिम विरोधी थंबनेल और सांप्रदायिक दृष्टिकोण का उपयोग किया.