
पटना जिले में एक विधानसभा क्षेत्र है, कुम्हरार. एक दौर में इसे पटना सेंट्रल के नाम से जाना जाता था. यह बीजेपी का अभेद्य किला है. 1990 से लगातार यहां बीजेपी जीत दर्ज कर रही है. पहले तीन बार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी यहां से विधायक रहे. उसके बाद अरुण सिन्हा. हालांकि इस बार बीजेपी ने सिन्हा की जगह- संजय कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है.