
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने रिपब्लिक टीवी की उस खबर को फेक न्यूज़ बताया है जिसमें चीफ प्रॉक्टर ने इफ्तार पार्टी का विरोध किया था. यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर इस खबर को झूठा बताया और कहा कि विश्वविद्यालय इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा.
विश्वविद्यालय ने ट्वीट कर कहा, “रिपब्लिक द्वारा प्रकाशित ऑनलाइन रिपोर्ट में बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है, जो विश्वविद्यालय प्रशासन की खराब छवि को दिखाता है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, संस्थान की छवि खराब करने के इस प्रयास की निंदा करता है.”