
बिहार के मोकामा में हुई जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद की हत्या के मामले में अनंत सिंह को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. बाहुबली अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं. इस मामले को लेकर देर रात हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि अनंत ठाकुर समेत उनके दो सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है.