
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर ‘अंधेरे में तीर चलाने’ का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने 2024 के महाराष्ट्र चुनावों से जुड़ी न्यूज़लॉन्ड्री की खोजी रिपोर्ट साझा करते हुए ‘वोट चोरी’ की बात कही थी.
न्यूज़लॉन्ड्री ने अपनी जांच में पाया कि नागपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र जहां से फडणवीस ने चुनाव लड़ा, वहां 2024 के लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र चुनावों के बीच 29,219 नए मतदाता जोड़े गए. रिपोर्ट में सबसे अधिक वृद्धि दर वाले कुछ बूथों के बूथ स्तर के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि चुनाव आयोग के अपने दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच में चूक हुई है.