
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी का सफर आठ साल पूरे कर चुका है. आप सबके सहयोग से ही ये मुमकिन हो पाया है. बीते न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी ने लगातार उन कहानियों को सामने रखा, जिन्हें इस देश की मेनस्ट्रीम मीडिया अक्सर नज़रअंदाज़ करती रही या सत्ता के दबाव में उसका सच छिपाती रही. आज जब बड़े-बड़े मीडिया हाउस अक्सर सरकार या नेताओं के भोंपू बन कर जनता को सिर्फ एजेंडा परोस रहे हैं तो न्यूज़लॉन्ड्री, हिंदी भाषी लोगों तक इन कहानियों को पहुंचाने में जुटा है.. बस्तर के जंगलों से लेकर जम्मू-कश्मीर तक, हरिद्वार से लेकर महाराष्ट्र तक, मणिपुर से लेकर गुजरात कर हमारी टीम ने हिंदी दर्शकों तक हर उस मुद्दे की सच्चाई पहुंचाने की कोशिश की.. जो सरकार फाइलों में गुम हो रही थी..