
पहलगाम आतंकी हमले के बाद कथित तौर पर ‘देशहित के खिलाफ काम करने वाले’ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाने के लिए संसदीय पैनल ने नरेंद्र मोदी सरकार से ‘विचाराधीन कार्रवाई’ के बारे में जानकारी मांगी है.
सूचना प्रौद्योगिकी पर स्थायी समिति ने सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों को लिखा है, “देश में कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देशहित के खिलाफ काम कर रहे हैं, जिससे हिंसा भड़कने की संभावना है.’