
निशा पंवार सुबह 5.30 बजे उठती हैं, अपने बच्चों के लिए नाश्ता बनाती हैं, उन्हें स्कूल के लिए तैयार करती हैं और स्कूटी या ऑटो से काम पर जाते वक्त उन्हें स्कूल छोड़ती हैं. वह ज्यादातर समय अपने फोन पर अपनी बुकिंग्स को प्रबंधित करने में लगी रहती हैं. कुछ बुकिंग सुबह 7-7.30 बजे शुरू हो जाती हैं, जिससे उन्हें क्लाइंट के घर जाने से पहले खाने के लिए कई बार समय भी नहीं मिलता.
42 वर्षीय निशा नवी मुंबई में ब्यूटीशियन हैं और अर्बन कंपनी के साथ काम करती हैं. यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो ग्राहकों को सर्विस देने वालों से जोड़ता है.