
बिहार के मोकामा में गुरुवार को जनसुराज पार्टी से जुड़े दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई. यह घटना उस समय हुई जब जेडीयू के मोकामा से उम्मीदवार अनंत सिंह और जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी का काफिला टाल इलाके से आमने-सामने गुजर रहा था. गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रचार के लिए निकले थे. सड़क संकरी होने के कारण एक समय में केवल एक ही काफिला निकल सकता था. इसी दौरान झड़प हुई और माहौल बेकाबू हो गया.