
एक तरफ भारत सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ‘भड़काऊ सामग्री’ और ‘गलत सूचना’ के लिए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है तो दूसरी तरफ भारत के समाचार चैनल पाकिस्तानियों को प्राइम टाइम पर बिठा रहे हैं.
इस दौरान बड़ी-बड़ी बातों और ग्राफिक्स के जरिए युद्धोन्माद पैदा किया जा रहा है. कुछ चैनलों ने तो पाकिस्तानी पैनलिस्टों को उनकी मूर्खतापूर्ण तथा कभी-कभी अनुचित टिप्पणियों को भी चैनल के जरिए प्रसारित होने का मंच दे रहे हैं.