
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पत्रकार संजय शर्मा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. संजय के यूट्यूब चैनल '4पीएम न्यूज' को 'राष्ट्रीय सुरक्षा' और 'सार्वजनिक व्यवस्था' का हवाला देते हुए भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. जिसके खिलाफ संजय सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं.
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, संजय की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि चैनल ब्लॉक किए जाने से पहले सरकार की ओर से उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. कोर्ट ने इस मामले में अब केंद्र और यूट्यूब को नोटिस जारी किया है. मामले में अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी.