
अगर आप पटना में रहते हैं या यहां आते हैं, तो ऑटो और ई-रिक्शा आपकी रोज़ की सवारी का हिस्सा होंगे. लेकिन इन्हें चलाने वालों की ज़िंदगी कैसी है, ये बहुत कम लोग जानते हैं. चुनावों के बीच इनका हाल जानने हम पटना के शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे. जहां दर्जनों ऑटो खड़े मिले. हालांकि, इनकी गाड़ियों की हालत खराब है, दरवाज़े टूटे हैं, और कई जगह पुलिस से पड़े डंडे के निशान दिखते हैं. ऑटो चालक बताते हैं कि पुलिस रोज़ तंग करती है जबकि उनके लिए न ही कोई ऑटो स्टैंड है और न ही पार्किंग की जगह ही निर्धारित है.