
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी समाचार चैनल भारत समाचार को बदनाम करने के आरोप में डीडी न्यूज के प्राइमटाइम एंकर अशोक श्रीवास्तव और दो अन्य के खिलाफ अलग-अलग जिलों में पांच एफआईआर दर्ज की हैं.
आगरा, बुलंदशहर, बुदुआन, कुशीनगर और बरेली में दर्ज की गई शिकायतों में भारत समाचार के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, सुधीर पांडे और नितिन शुक्ला ने अपने एक्स हैंडल से ‘भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट’ शेयर करके ‘चैनल की छवि खराब की’.