
न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (एनबीएफ) ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर न्यूज चैनलों को टीवी शो में पाकिस्तानी पैनलिस्ट को आमंत्रित न करने की सलाह दी है.
एडवाइजरी में कहा गया है, 'एहतियात उपाय के तौर पर, एनबीएफ अगले आदेश तक न्यूज डिबेट, पैनल चर्चा या किसी भी प्रोग्रामिंग कंटेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान से मेहमानों या पैनलिस्ट को आमंत्रित न करने का पुरजोर अनुरोध करता है.'