
नैनीताल में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन शोषण की खबर फैलते ही बीते बुधवार रात लगभग 8 बजे शहर में तनाव फैल गया. जैसे ही जानकारी सामने आई कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है, कुछ हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. धीरे-धीरे यह प्रदर्शन हिंसक हो गया.