
छठ महापर्व के सम्पन्न होने के बाद बिहार में एक बार फिर चुनाव ने जोर पकड़ लिया है. इसी कड़ी में महागठबंधन ने अपनी पहली साझा चुनावी रैली मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र में की. जिसमें महागठबंधन के सबसे बड़े चेहरों में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी खुद एक मंच पर मौजूद दिखे.