
बीते हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी जी पश्चिम बंगाल में थे. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को घेरते हुए जो तमाम बातें कहीं, उसमें बंगाल का लॉ एंड ऑर्डर, वहां के समाज में फैली हिंसा, महिलाओं के साथ अराजकता जैसी चिंता प्रमुखता से उभर कर सामने आईं. यह सब उसी कालखंड में हो रहा था जब उनकी अपनी पार्टी के राज वाले सूबे उत्तर प्रदेश में चौबीस घंटे में 13 हत्याओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया जा रहा था.