
सुप्रीम कोर्ट ने अशोका यूनिवर्सिटी के अली खान महमूदाबाद को अंतरिम जमानत दे दी है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किए गए एक फेसबुक पोस्ट के चलते उनकी गिरफ्तारी हुई थी. जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी थी.
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत जरूर दी लेकिन जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने हरियाणा पुलिस द्वारा अली खान के खिलाफ दर्ज की गई दो एफआईआर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि मामले की जांच के लिए एक एसआईटी (विशेष जांच दल) बनाई जाए.