
भारत और पाकिस्तान के बीच आधिकारिक तौर पर संघर्षविराम (सीज़फायर) की घोषणा के बावजूद 10 मई की रात को पाकिस्तान की तरफ से भारत के जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई हिस्सों में ड्रोन हमले किए गए. इन्हीं इलाकों में एक उधमपुर भी है. वैसे उधमपुर पर यह कोई पहला ड्रोन हमला नहीं था. 7 मई के बाद कई बार उधमपुर को पाकिस्तान ने ड्रोन द्वारा निशाना बनाने की कोशिश की. हालांकि भारतीय एयर डिफेंस द्वारा इन हमलों को लगातार नाकाम किया गया.