
तेलुगु देशम पार्टी के नेता राम मोहन नायडू तीसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं. जून, 2024 में जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनी तो नायडू को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नियुक्त किया गया. कैबिनेट पद पर होने के बावजूद नायडू सिंधु अपार्टमेंट के फ्लैट में रह रहे हैं, जहां वे सांसद के तौर पर अपने पिछले दो कार्यकालों के दौरान रहे थे. हालांकि, अब उन्हें 22, अकबर रोड पर एक सरकारी बंगला आवंटित किया गया है, लेकिन वे अभी तक उसमें शिफ्ट नहीं हुए हैं.