
उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के अंतर्गत आने वाले अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या द्वारा राज्य के सभी 75 जिलों को एक पत्र भेजा गया है. इसमें ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के आयोजन की बात कही गई है, जिसमें छात्रों को रामायण और वेदों की जानकारी दी जाएगी. इस पहल पर बहस शुरू हो गई है. क्या यह सांस्कृतिक शिक्षा का प्रयास है या सरकारी संस्थानों में धर्म की घुसपैठ है.
5 मई को भेजे गए नोटिस का विषय है- ग्रीष्मकालीन रामायण एवं वेद कार्यशाला के आयोजन के संबंध में.