
भारत पाकिस्तान के बीच सीज़फायर यानी युद्ध विराम हो चुका है लेकिन हमारे खबरिया चैनलों पर युद्ध जारी है. उन्होंने पिछले हफ्ते कई-कई बार पाकिस्तान पर फतह हासिल की है. चैनल धर्म, जाति, संप्रदाय, प्रदेश, पार्टी के सारे मतभेद भुलाकर एक हो गए. सबके बीच एक आम सहमति बनी फेक न्यूज़ फैलाने की. भारत-पाकिस्तान की जंग में पिछला हफ्ता हमारे खबरिया चैनलों के लिए फ्री फॉर ऑल रहा.