
7 मई को पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई अन्य घायल हो गए. मरने वालों में 52 वर्षीय अमरीक सिंह भी शामिल थे. इस बातचीत में मृतक अमरीक सिंह के भतीजे जमरोध सिंह ने गोलीबारी और उसके बाद के हालातों पर जानकारी दी.