
पिछले हफ्ते जब हम दरबारी मीडिया के कारनामों की जानकारी इकट्ठा कर रहे थे तब आज तक वाली बहन अंजना ओम कश्यप का एक दिलफरेब मुजस्समा हमारे हाथ लगा. तुर्की ब तुर्की बात ये है कि अगर तुर्किए के ड्रोन हलाल हैं तो फिर चीन का क्या होगा. वही चीन जो पाकिस्तान का कुल 81 फीसद रक्षा उपकरण सप्लाई करता है. और चीन की 93 फीसद आबादी नास्तिक है. तो अंजनाजी चीन के हथियारों को क्या कहेंगी? झटका. शायद झटका ही सही शब्द है. हलाल ड्रोन और झटका मिसाइल.