
6 और 7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकानों को निशाना बनाया. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत की सीमा से लगने वाले रिहायशी इलाकों में भारी गोलीबारी शुरू कर दी. जिसका सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर के पुंछ शहर में हुआ. पाकिस्तानी गोलीबारी में यहां 13 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए. पुंछ के लोगों का आरोप है कि वो मॉकड्रिल की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच गोलीबारी शुरू हो गई. सरकार की तरफ से इस बारे में पहले न तो कोई सूचना जारी हुई न ही कोई चेतावनी दी गई. पूंछ के पीड़ित परिवारों को इस बात का भी मलाल है कि प्रधानमंत्री ने 13 मई को देश को संबोधित किया लेकिन पुंछ के मृतकों का जिक्र तक नहीं किया.