
अडाणी समूह ने वरिष्ठ पत्रकार संजय पुगलिया को अपनी कॉरपोरेट ब्रांड छवि का संरक्षक यानि कॉरपोरेट ब्रांड कस्टोडियन (सीबीसी) नियुक्त किया है. यह नियुक्ति 26 मई 2025 से प्रभावी होगी. एक्सचेंज फॉर मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस नई भूमिका में पुगलिया सीधे प्रणव अडाणी को रिपोर्ट करेंगे.
पुगलिया अडाणी समूह की मीडिया शाखा एएमजी मीडिया नेटवर्क्स के सीईओ पद पर पहले से कार्यरत हैं, और अब वे दोनों भूमिकाएं साथ निभाएंगे.