
लंबे वक्त के बाद दिवाली पर कुछ लोगों के चेहरे खिल गए. इन्हें घर फूंक तमाशा देखने की छूट मिल गई थी. दरअसल, दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता से मौज ले रही थी. पहले इसने दिल्ली को जनता को समझाया कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक अनोखी परियोजना जारी है. इसके तहत जो भी व्यक्ति दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कारगर उपाय बताएगा उसे 5 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक नकद मिलेगा.